
सरकारी नौकरी पाने में Gk questions का महत्व-
आप सभी जानते हैं, यह बताना आवश्यक नहीं कि देश में होने वाले छोटे से लेकर बड़े , जितने भी कॉम्पटेटिव एग्जाम होते हैं उनमें Gk की महत्ता क्या है, सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले हजारों-लाखों विद्यार्थी Gk के महत्व को बखूबी जानते हैं ।
सामान्य ज्ञान (gk) विषय सरकारी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह उम्मीदवार की जागरूकता और उनके आसपास की दुनिया के विभिन्न पहलुओं की समझ का परीक्षण करता है। सामान्य ज्ञान (GK) विषय में करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं, जो राजनीति, भूगोल, इतिहास, पर्यावरण, अर्थशास्त्र, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों को समझने के लिए आवश्यक हैं।
जीके विषय के अच्छे जानकार उम्मीदवारों को परीक्षा क्रैक करना बहुत आसान हो जाता है इसलिए इस विषय पर पकड़ बहुत आवश्यक है, यहां हम कुछ टिप्स आपको बता रहे हैं जिससे आसानी से आप अपनी सामान्य ज्ञान(GK) को आसानी से इंप्रूव कर सकते हैं
GK कैसे पढें, ओर कैसे इसमें इम्प्रूव करें। How to improve your GK-
रेलवे, बैंक, पुलिस, एसएससी, यूपीएससी, एनडीए, सीडीएस, या इनसे अलग कोई बडा सिविल सर्विसेज का एग्जाम ही क्यों ना हो, प्रतियोगिता छोटी नौकरी के लिए हो या बड़ी नौकरी के लिए, अगर आपको एग्जाम पास करना है और सरकारी नौकरी हासिल करनी है, तो Gk पढ़ने के साथ ही, Gk प्रश्नों को लंबे समय तक कैसे याद रखा जाए यह जानना अति आवश्यक है।

Gk questions पढ़ते समय गलतियां-
यूं तो कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वाला हर विद्यार्थी Gk पढता है, मगर इसका असीमित परीक्षेत्र होने के कारण, पढ़ने वाला जल्दी ही इस सब्जेक्ट से बोर होने लगता है,यहां कोई अपने आपको सर्वे-सर्वा नहीं कह सकता, फिर किताबें ही एकमात्र पथप्रदर्शक रह जाती हैं।
दुःख तो तब होता है जब विद्यार्थी पढ़ने के बावजूद हर बार, हर एग्जाम में Gk विषय में मार खा जाता है और उसका सरकारी नौकरी पाने का सपना फिर से अधूरा सा रह जाता है… फलस्वरूप मानसिक तनाव से ग्रस्त विद्यार्थी पहले से ज्यादा मोटी किताबें खरीदकर, ओर ज्यादा मोटी रकम भर कर अच्छे कोचिंग संस्थान की तरफ रुख करता है और इस बार भी बदकिस्मती से नतीजा वही । समस्या हर बार की तरह वही होती है कि वह पढ़े हुऐ Gk प्रश्न भी एग्जाम में गलत क्यों कर आता है।
Gk questions कैसे याद करें और याद रखें–
अगर प्रतियोगिताओं के आधार पर देखा जाए तो Gk एक समुंदर की भांति है, जिसका कोई सीमित दायरा नहीं है, यूं तो, एग्जामिनर हर एग्जाम में किताब से हटकर नए-नए आधार बनाकर जीके के नए-नए प्रसन्न पूछते हैं, संख्या में ऐसे प्रश्न दो-तीन ही होते हैं, लेकिन बाकी सब ज्यादातर प्रश्न हमारी पढी हुई किताबों से ही होते हैं, हमारे खुद के पढ़े हुए होते हैं।
लेकिन जब, अपने पढ़े हुए प्रसन्न भी, याद ना रहने के कारण गलत कर आते हैं, फल स्वरुप सरकारी नौकरी की दौड़ में हम उसी समय बाहर हो जाते है और नतीजे में विद्यार्थी को सिर्फ मानसिक तनाव मिलता है। मैं अपने इस लेख में Gk को याद करने, व लंबे समय तक याद रखने हेतू महत्वपूर्ण बिंदु अंकलित कर रहा हूं, मैं यकीनन कह सकता हूं कि इन बिंदुओं का अनुसरण करने के बाद विद्यार्थियों को Gk विषय में महत्वपूर्ण लाभ पहुंचेगा।
1. एक दूसरे से लिंकप् Gk questions एक साथ लिखें, उदाहरण देखें-
1.राष्ट्रपति का त्यागपत्र प्रस्तुत होता है- लोकसभा में
2.उपराष्ट्रपति का त्यागपत्र प्रस्तुत होता है- राज्यसभा में
जैसे-
1.तक्षशिला विश्वविद्यालय की स्थापना – गंधार राजाओं ने
2.नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना – राजा कुमारगुप्त ने
3.विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की- राजा धर्मपाल ने
4.वेदांत कॉलेज की स्थापना – राजा राममोहन राय ने
5.अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय – सैयद अहमद ख़ां
6.सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना- एनी बेसेंट।
नोट-अब इसका नाम बनारस विश्वविद्यालय है–
2 . एक दूसरे के अपोजिशन Gk questions साथ-साथ लिखें, उदाहरण देखें-
पृथ्वी का सबसे लंबा दिन उत्तरी गोलार्ध में- 21जून
पृथ्वी का सबसे लंबा दिन उत्तरी गोलार्ध में-22 दिसंबर
पृथ्वी का सबसे छोटा दिन दक्षिणी गोलार्ध में- 21 जून
पृथ्वी का सबसे छोटा दिन उत्तरी गोलार्ध में- 22 दिसंबर
3. एक ब्रांड मैन पर बने, Gk questions एक साथ लिखें-उदाहरण देखें–
– गांधी जी ,
1. गांधीजी 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए
2.गांधी जी ने पहला सत्याग्रह 1906 में किया
3. गांधीजी पहली दफा 1908 में जेल गए
4.1915 में गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से वापस आए
5. 1916 में गांधीजी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की
6. 1917 में उन्होंने चंपारण सत्याग्रह शुरू किया
7. 1918 में अहमदाबाद मील मजदूर आंदोलन किया
8. 1920 में सर्वभारत असहयोग आंदोलन शुरू किया
9. 1922 में असहयोग आंदोलन वापस ले लिया गया
10. गांधी जी ने 1924 कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की
11. गांधी जी ने 1930 में दांडी यात्रा शुरू की
12. 1930 में ही सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया
13. 1931 में गांधी – लोर्ड इर्विन समझौता हुआ
14.द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 1931 की अध्यक्षता की
15. 1932 में ही गांधीजी ने हरिजन संघ की स्थापना की
16. 1942 में गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत
4. ऐतिहासिक वर्षों में हुई घटनाओं पर आधारित Gk questions एक साथ लिखें-उदाहरण देखें
– 1913
1. रविंद्र नाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार मिला- 1913 में
2. भारत की पहली मूक फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनी-1913 मे
3. गदर पार्टी की स्थापना कहां हुई- 1913 में, सैन फ्रांसिसको में
4. भारत में सर्वप्रथम इस्पात उत्पादन- 1913 में
5. प्रदेश वार Gk questions एक साथ लिखें– उदाहरण देंखे,
1. थारू,भोटिया, बुक्सा जनजाति- उत्तर प्रदेश
2. दुधवा व चंद्रप्रभा अभ्यारण- उत्तर प्रदेश
3. नेशनल ड्रग रिसर्च सेंटर- लखनऊ यू.पी.
4. गोखुर व चंदेला झील स्थित है- उत्तर प्रदेश,
6. एक पैचअप वाले Gk questions एक साथ लिखेंउदाहरण
1. एशिया-यूरोप को अलग करने वाला पर्वत श्रंखला -कांकेश पर्वत श्रंखला
2. एशिया यूरोप की संयुक्त पर्वत श्रंखला- यूराल पर्वत श्रंखला
3. एशिया यूरोप का संयुक्त घास मैदान- पंपास मैदान
4. एशिया यूरोप को अलग करने वाली संधि- बोषपौरस की
7. नदी, झील, समुंदर, बांध आदि, यानी पानी से रिलेटिव GK questions को एक जगह लिखें उदाहरण देखें
1 गंगा ब्रह्मपुत्र व मेघना नदी तीनों मिलकर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती हैं।
2.मैकल श्रेणी नर्मदा,महानदी व सोन नदी का उद्गम स्थल है।
3.मचकुंड जल विद्युत परियोजना उड़ीसा के आंध्र प्रदेश की संयुक्त परियोजना है।
4. कालागढ़ बांध परियोजना रामगढ़ नदी पर है।
5.किशनगंगा योजना झेलम नदी, जम्मू कश्मीर में स्थित है।
6. तुलबुल परियोजना झेलम नदी, जम्मू कश्मीर में स्थित है।
7. जवाहर सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध , गांधी सागर व रणजीत सागर बांध चंबल नदी पर स्थित है।
8. फरक्का परियोजना पश्चिम बंगाल गंगा नदी पर स्थित है यह कोलकाता बंदरगाह से कीचड़ हटाने वह हुगली नदी के जल का कालापन दूर करने के लिए जानी जाती है,
9. नागार्जुन बांध, आंध्र प्रदेश कृष्णा नदी पर स्थित है।
10. श्रीशैलम परियोजना आंध्र प्रदेश कृष्णा नदी पर स्थित है।
8. टेक्नोलॉजी से जुड़े Gk questions साथ लिखें-उदाहरण–
1. कंप्यूटर को आपस में जोड़ते हैं- मॉडेम प्रक्रिया से
2. प्रोग्राम हेतु विकसित की गई पहली कंप्यूटर भाषा- फाट्रोन
3.भारत का पहला राज्य जिसने इंटरनेट पर राज्य की टेलीफोन डायरी उपलब्ध कराई- सिक्किम
। 4. इंटरनेट पर उपलब्ध कराई गई पहली भारतीय पत्रिका- इंडिया टुडे
5. इंटरनेट पर उपलब्ध भारत का पहला समाचार पत्र- दा हिंदू
6.हिंदी कमांड स्वीकार करने वाली पहला कंप्यूटर- प्रदेश।
9. एक जैसे Gk questions को बिल्डअप करके एक साथ लिखे उदाहरण–
इतिहास का स्वर्ण काल कहा जाता है- गुप्त वंश को
मुगल काल का स्वर्ण काल – शाहजहां का समय
मुगल कला अर्थात चित्रकारी का स्वर्ण काल- जहांगीर काल
मुगल हिंदी साहित्य का स्वर्ण काल- अकबर काल
10. मिलते जुलते वन लाइनर Gk questions एक साथ लिखें उदाहरण–
1.नलकूपों से सबसे ज्यादा सिंचाई होती है- गुजरात में
2.तालाबों से सबसे ज्यादा सिंचाई होती है- तमिलनाडु में
3.नेहरू से सबसे ज्यादा सिंचाई होती है- उत्तर प्रदेश में
अन्य जैसे-
भागीरथी और अलकनंदा संगम – देवप्रयाग
अलकनंदा और मंदाकिनी का संगम- रुद्रप्रयाग
अलकनंदा और पिण्डार का संगम- कर्णप्रयाग
धौलीगंगा और अलकनंदा का संगम- विष्णुप्रयाग
11. अपवाद Gk questions को एक साथ लिखें उदाहरण-
कुछ मुख्य प्रक्रियाओं में रंग की स्थिति पर आधारित Gk questions-
1. विक्षेपण या विचलन प्रक्रिया में बैंगनी अधिक लाल कम
2. प्रकीर्णन प्रक्रिया में बैंगनी अधिक लाल कम
3. अपवर्तनांक प्रक्रिया में बैंगनी अधिक लाल कम
अपवाद- प्रतिदीप्ति या तरंगधैर्य में लाल अधिक बैंगनी कम
नोट- जैसा कि मैंने शुरुआत में कहा है की Gk विषय एक समुंदर की भांति है जिसका कोई सीमित परीक्षेत्र नहीं है, अगर आपको Gk विषय में महारथ हासिल करनी है ताकि भविष्य में होने वाले एग्जामो में सफल हो सके… तो, सर्वप्रथम इस विषय में आप अपनी दिलचस्पी बढ़ाए ।
मोटी किताबों का पीछा छोड़कर, अपने खुद के नोट्स बनाएं, एक प्रश्न से दूसरे प्रश्नों को आपस में पैचअप करे, एक Gk question से दूसरे question को लिंकअप करके लिखें, अपने दिमाग में भी और अपने नोट्स में भी…. उपरोक्त दिए हुए उदाहरणों की तरह, मान लो आप 1913 शताब्दी का कोई क्वेश्चन किताब से पढ़ रहे हैं, तो 1913 शताब्दी के अन्य क्वेश्चन भी एकदम से आपके दिमाग में बिल्डअप होने चाहिए।
एक जैसे प्रश्नों की श्रंखला बनाइए, उन प्रश्नों की कड़ी से कड़ी जोड़िए, एक दूसरे से स्पर्शता रखने वाले Gk प्रश्नों को एक साथ लिखिए,
यदि आप उपरोक्त लिखित बिंदुओं का अनुसरण करके पढेंगे, तो मैं यकीन से कह सकता हूं कि कुछ समय बाद ही, Gk विषय पर आप की पकड़ मजबूत होती जाएगी, ओर भविष्य में होने वाले किसी भी एग्जाम में, आप निश्चित तौर पर जीके विषय में अच्छा स्कोर कर पाएंगे।
other important GK questions read now –
Important online gk question answer in hindi 2023
Bharat ki Maharatna company 2023 । भारत की महारत्न कंपनियों की सूची 2023
आशा करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई इस जानकारी से आपको अवश्य लाभ पहुंचेगा, कृपा कर इस जानकारी को अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा करे, आपके लिए मैं ओर कुछ बेहतर कर सकूं इसके लिए कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें, धन्यवाद हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ,,,