UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025: पूरी तैयारी गाइड
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 4,543 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन और विशेष सुरक्षा बल शामिल हैं। अगर आप यूपी पुलिस में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा है। इस लेख में हम परीक्षा पैटर्न, योग्यता, चयन प्रक्रिया, और तैयारी की पूरी रणनीति देंगे।
1. भर्ती की मुख्य बातें
कुल पद: 4,543
सिविल पुलिस – 4,242
पीएसी/आर्म्ड पुलिस – 135
महिला बटालियन – 106
विशेष सुरक्षा बल (SSF) – 60
आवेदन की तारीखें:
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 अगस्त 2025
अंतिम तिथि: 11 सितम्बर 2025
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR):
OTR अनिवार्य और मुफ्त है।
आवेदन करने से पहले OTR पूरा करना जरूरी।
आयु सीमा:
न्यूनतम: 21 वर्ष
अधिकतम: 28 वर्ष (3 साल की छूट सभी वर्गों में लागू)
शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
NCC ‘B’ प्रमाण पत्र, O-Level कंप्यूटर डिप्लोमा, या 2 साल का NSS अनुभव को प्राथमिकता।
2. चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में चयन चार चरणों में होगा:
लिखित परीक्षा – 400 अंकों की OMR आधारित परीक्षा।
दस्तावेज़ सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण (PST)।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)।
चिकित्सा परीक्षण व चरित्र सत्यापन।
3. लिखित परीक्षा पैटर्न
विषय
प्रश्न
अंक
सामान्य हिंदी
40
100
कानून/संविधान एवं सामान्य ज्ञान
40
100
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता
40
100
मानसिक अभिरुचि/बुद्धि/तार्किक क्षमता
40
100
कुल प्रश्न: 160
प्रति प्रश्नअंक– 2.5
कुल अंक: 400
समय: 2 घंटे
4. विषयवार तैयारी रणनीति
सामान्य हिंदी
व्याकरण, वर्तनी, वाक्य सुधार, पर्यायवाची/विलोम, संधि/समास, और गद्यांश पर फोकस करें।
Lucent Samanya Hindi और दैनिक हिंदी समाचार पत्र पढ़ें।
कानून/संविधान एवं सामान्य ज्ञान
भारतीय संविधान की प्रमुख धाराएं, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, विधान सभा/विधान परिषद, यूपी का भूगोल, इतिहास और वर्तमान घटनाएं।
M. Laxmikanth – Indian Polity और यूपी करेंट अफेयर्स मैगज़ीन उपयोगी।
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता
अंकगणित (प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-कार्य, समय-दूरी), बीजगणित, ज्यामिति पर पकड़ बनाएं।
R.S. Aggarwal – Quantitative Aptitude से अभ्यास करें।
मानसिक अभिरुचि/बुद्धि/तार्किक क्षमता
पहेलियां, सीरीज, सिल्लॉजिज्म, कोडिंग-डिकोडिंग, और दिशा ज्ञान का अभ्यास।
यूपी पुलिस एसआई बनना सिर्फ नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना की पहचान है। सही रणनीति, निरंतर अभ्यास, शारीरिक तैयारी और समय पर आवेदन आपको इस प्रतियोगिता में आगे ले जा सकते हैं।