हमारा भारत कई प्रमुख नदियों का देश है, जो न केवल परिवहन और कृषि के लिए महत्वपूर्ण हैं बल्कि भारत के लोगों के लिए ये नदी उनकी धार्मिक सांस्कृति से भी जुडी हैं। इस लेख में, हम भारत की कुछ प्रमुख नदियों, उनकी विशेषताओं और उनके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देंगें । इसके अलावा नदियों से सम्बन्धित जीके प्रश्न-उत्तर,जो आगामी प्रतियोगी परिक्षाओं के लिहाज से अति महत्वपूर्ण है।
वैसे तो हमारे भारतवर्ष में नदियों का एक बहूविस्तृत क्षेत्र है, जिसे मात्र एक लेख में समेटना कतई संभव नहीं है, फिर भी हमने प्रतियोगी परीक्षाओं में नदियों के ऊपर पूछे गए प्रश्नों, व परीक्षा के अनुकूल उन सभी प्रश्नों को एक लेख में आप तक पहुंचाने की कोशिश की है।
नदियों के उद्गम स्थान के अनुसार, हमने भारत की नदियों को तीन परीक्षेत्रों में बांटा है, और इसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का एक संकलन तैयार किया है
भारत नदी परिक्षेत्र क्रमवार-
1. गंगा परीक्षेत्र
2. ब्रह्मपुत्र परीक्षेत्र
3. सिंधु परीक्षेत्र
✓गंगा का उद्गम स्थल- गोमुख हिमनद
✓किन दो नदियों के संगम के बाद गंगा बनती है-
✓ भागीरथी और अलकनंदा के संगम से
✓भारत का सबसे बड़ा नदी बेसिन का नाम- गंगा बेसिन
✓गंगा की कुल लंबाई- 2525 किलोमीटर
✓गंगा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है- पदमा
✓गंगा ब्रह्मपुत्र द्वारा निर्मित विश्व के सबसे बड़े नदी डेल्टा का क्या नाम है- सुंदरवन डेल्टा
✓यमुना कहां से निकलती है- यमुनोत्री हिमनद
✓यमुना की लंबाई-960 किलोमीटर
✓यमुना गंगा में किस स्थान पर मिलती है-इलाहाबाद में
✓किस नदी को अरुण नदी के नाम से जाना जाता है- कोसी
✓सबसे अधिक रास्ता बनाने वाली नदी कौन सी है-कोसी
✓किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है-कोसी
✓बंगाल का शोक कही जाने वाली नदी कौन सी है- दामोदर
गंगा की सहायक नदियां-यमुना, रामगंगा, सरयू, गंडक, कोसी, महानदी और सोन गंगा
✓ब्रह्मपुत्र कहां से निकलती है- मानसरोवर झील के पास चेमायुंगदुग हिमनद से
✓ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है-सांगपो
✓एशिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है – माजूली, ब्रहमपुत्र पर
✓कौन सी दो नदियां सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करती है-ब्रह्मपुत्र व गंगा
सहायक नदी -सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक
✓सिंधु कहां से निकलती है- कैलाश पर्वत श्रेणी से, बोखर चू हिमनद
✓सिंधु की कुल लंबाई- 2880 किलोमीटर
✓सिंधु की भारत में लंबाई-709 किलोमीटर
✓सिंधु को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है- सिंगी खंबन
✓सिंधु द्वारा निर्मित सबसे गहरे महाखंड्ड का नाम- गिलगित
✓झेलम का उद्गम स्थल-बेरीनाग
✓कश्मीर की सबसे महत्वपूर्ण नदी-झेलम
✓चिनाब को हिमाचल प्रदेश में क्या कहा जाता है- चंद्रभागा
✓रावी कहां से निकलती है- रोहतांग दर्रे पास से
✓व्यास कहां से निकलती है-व्यास कुंड से
✓व्यास का अन्य दूसरा नाम है- विपाशा
✓सतलज कहां से निकलती है- राकास ताल झील से
✓सिंधु की सहायक नदियां-झेलम चिनाब रावी व्यास तथा सतलज
✓नर्मदा कहां से निकलती है-अमरकंटक पठार से
✓नर्मदा की कुल लंबाई- 1300 किलोमीटर
✓नर्मदा किस घाटी से गुजरती है- विभ्रंश घाटी
✓नर्मदा कहां गिरती है-खंभात की खाड़ी में
✓ताप्ती कहां से निकलती है-सतपुड़ा पर्वत श्रेणी
✓ताप्ती का मुहाना स्थित है-सूरत शहर के नीचे
✓शरावती कहां से निकलती है- शिमोग जिला कर्नाटक
✓ गरसोपा जलप्रपात जलप्रपात किस नदी पर है- शरावती
✓ भारत की सबसे लवणीय नदी कौन सी है- लूनी
✓ लूनी कहां गिरती है- कच्छ के रण में
✓साबरमती कहां गिरती है- खंम्भात की खाड़ी
नोट– पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां कभी डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं
✓गोदावरी कहां गिरती है– बंगाल की खाड़ी
✓दक्षिण भारत या प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है- गोदावरी
✓वृद्ध गंगा के नाम से किसे जाना जाता है- गोदावरी
✓वैनगंगा तथा पैनगंगा किसकी सहायक नदिया है- गोदावरी
✓कावेरी कहां से निकलती है- ब्रह्मगिरि श्रेणी से
✓कावेरी कहां गिरती है- बंगाल की खाड़ी
✓कावेरी जल विवाद किन दो राज्यों के बीच है- कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच
✓दक्षिण भारत की गंगा किसे कहां जाता है- कावेरी
✓पेन्नार बेसिन कहां स्थित है- कृष्णा और कावेरी के बीच
गंगा नदी को भारत की सबसे पवित्र नदियों में गिना जाता है, यह गोमुख हिमनद से निकलती है। गंगा भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है। यह लगभग 2,525 किमी लंबी है और भारतीय के राज्य उत्तराखंड में भागीरथी और अलकनंदा नदियों के संगम से बनी है।
गंगा क्षेत्र (बेसिन) में लगभग 400 मिलियन से अधिक वास करते है, और इस गंगा क्षेत्र को भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक माना जाता है, हमारे भारत का सबसे बडा नदी बेसिन, गंगा बेसीन है। गंगा कृषि के लिए, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। गंगा को भारत के लोगों के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक भी माना जाता है। ओर यदि भारत के सबसे बडें नदी बेसिन की बात कि जाये तो यह भी गंगा नदी बेसिन है।
लाखों-करोडो लोग हर साल अपने धार्मिक अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में नदी में डुबकी लगाते हैं,ओर अपने तन मन को इसमें डुबकी लगाकर पवित्र करते है।गंगा नदी को गंगा माँ का दर्जा दिया जाता है, जो दुनिया में शायद ही किसी नदी को दिया जाता है । माँ गंगा के घाटों पर आस्था का एक ऐसा रूप देखने को मिलता है जो दुनिया में कहीं ओर नहीं देखा सकता है।
यमुना का उदगम स्थल यमुनोत्री हिमनद है। यमुना, गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है और इसे भारत की एक पवित्र नदी माना जाता है।यमुना लगभग 1,376 किमी लंबी है, यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली राज्यों से होकर गुजरती है। उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिले में यमुना नदी का विलय गंगा मे हो जाता है।
यमुना के क्षेत्र में(बेसिन) में लगभग 57 मिलियन से अधिक लोग वास करते है और इसका पानी कृषि के लिए, पीने हेतु और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए यूज में लाया जाता है। लेकिन, वर्तमान में औद्योगिक और मानव अपशिष्ट के कारण नदी अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी है।
भारत सरकार ने इसे साफ करने और इसकी जल गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। मगर इसके विपरीत कुछ लोग अपने आर्थिक व अनैतिक स्वार्थो को पूरा करने के लिए किसी ना किसी तरह नदी को आज भी दूषित करने में लगे है।
ब्रह्मपुत्र भी जलविद्युत का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में 2,000 मेगावाट लोअर सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना सहित ब्रह्मपुत्र पर अन्य कई पनबिजली परियोजनाएं विकसित की हैं। इसके अलावा ब्रहमपुत्र पर एशिया का सबसे बडा नदीं द्वीप है, जिसे मांजूली द्वीप के नाम से जाना जाता है।
ब्रह्मपुत्र का उदगम स्थल मानसरोवर झील के पास चेमायुंगदुग हिमनद है ,ब्रह्मपुत्र तीन देशो से होकर बहती है, यह चीन, भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रहमपुत्र कि लंम्बाई लगभग 2,900 किमी है जिसके कारण इसे दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में इसे गिना जाता है। ब्रह्मपुत्र क्षेत्र (बेसिन) में लगभग 130 मिलियन से अधिक लोग वास करते है और इसका पानी कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
ब्रहमपुत्र व गंगा दोनो मिलकर दुनिया का सेबसे सुन्दर व अनोखे डेल्टा सुन्दरबन डेल्टा का निर्माण करती है। सुन्दरबन डेल्टा दुनिया की हजारों अनोखी जीव प्रजातियों का निवास ग्रह है। इसकी सुन्दरता अपने आप में अदभुद है। ब्रहमपुत्र को तिब्बत में साग्पों नदी के नाम से जाना जाता है।
गोदावरी, गंगा के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी(second largest river of india) है। यह लगभग 1,465 किमी लंबी है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले यह नदी महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्यों से होकर गुजरती है। गोदावरी नदी को वृद्ध गंगा भी कहा जाता है। वैनगंगा तथा पैनगंगा गादावरी नदी की मुख्य सहायक नदीयो में गिनी जाती है।
गोदावरी क्षेत्र(बेसिन) के अन्तर्गत लगभग 98 मिलियन से अधिक लोग निवास करते है और इसका पानी कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए यूज किया जाता है। यह नदी हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल के रूप में पूजी जाती है, जिसके किनारे कई मंदिर भी स्थित हैं।
कृष्णा, -गंगा,गोदावरी और ब्रह्मपुत्र नदियों के बाद भारत की चौथी सबसे लंबी नदी है। यह लगभग 1,400 किमी लंबी है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती है।
कृष्णा नदीं क्षेत्र(बेसिन) में लगभग 81 मिलियन से अधिक लोग निवास करते है और इसका पानी कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए यूज किया जाता है।
नर्मदा पश्चिम की ओर बहती है। जो अरब सागर में गिरने से पहले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों से होकर गुजरती है। यह लगभग 1,312 किमी लंबी नदी है और इसे भारत की पवित्र नदियों में से एक माना जाता है।नर्मदा नदी क्षेत्र(बेसिन) में लगभग 50 मिलियन से अधिक लोग निवास करते है और इसका पानी भी कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है।
कावेरी दक्षिण कि ओर-बहने वाली नदीं है जो बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से होकर बहती है। यह लगभग 765 किमी लंबी है और इसे दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में से एक माना जाता है।कावेरी नदी क्षेत्र (बेसिन) 84 मिलियन से अधिक लोगों का घर है और कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। पेन्नार बेसिन कावेरी व कृष्णा नदी के बीच स्थित है।कावेरी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है।
महानदी पूर्वी भारत की सबसे प्रमुख नदियों में गिनी जाती है जो बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों से होकर गुजरती है। यह लगभग 858 किमी लंबी है और इसे पूर्वी भारत की जीवनरेखा माना जाता है।महानदी नदी बेसिन क्षेत्र में 42 मिलियन से अधिक लोग निवास करते है और कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
ताप्ती सतपुडा पर्वत श्रेणी से निकलती है तथा यह पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है जो अरब सागर में गिरने से पहले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों से होकर गुजरती है। यह लगभग 724 किमी लंबी है और इसे पश्चिमी भारत की प्रमुख नदियों में से एक माना जाता है, गुजरात का प्रशिद्ध शहर इसके मुहाने पर बसा है।
इसके अलावा ताप्ती नदी बेसिन क्षेत्र में लगभग 30 मिलियन से अधिक लोग निवास करते है और कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
सिंधु भारत, पाकिस्तान और चीन से होकर बहती है, यह कैलाश पर्वत श्रेणी के बोखार चू हिमनद से निकलती है। यह लगभग 3,180 किमी लंबी है और एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। सिंधु बेसिन क्षेत्र में लगभग 215 मिलियन से अधिक लोग निवास करते है, इसका पानी कृषि, पीने और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए प्रयोग में लाया जाता है।सिधू नदी को तिब्बत में सिंगी खंबन के नाम से जाना जाता है।
सिंधु एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल भी है, जिसके किनारे काफी पुराने समय में हड़प्पा सभ्यता सहित कई प्राचीन सभ्यताएँ विकसित हुई हैं। जिससे मनुष्य इतिहास की बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई है। वर्तमान में भी शोधकर्ता पुरानी मानव सभ्याताओं को जानने के लिए शोद करते रहते है।
इन्हें भी पढें–
Important online gk question answer in hindi 2023
लोकसभा एवं राज्यसभा में क्या अन्तर है, हिन्दी जीके-2023। What difference Loksabha and Rajyasabha
भारत की सबसे लंबी नदी (longest river in india) कौन सी है- गंगा भारत की सबसे बडी नदी है जो कि विश्व की तीसरी सबसे बडी नदी है
गंग नदी कहां से निकलती है-गोमुख हिमनद से
एशिया की सबसे लंबी नदी- यांग्त्जी (इसकी लंबाई लगभग 6300 किलोमीटर (3,917 मील) है)।
गंगा, उत्तर प्रदेश के कितने जिलों में बहती है- गंगा नदी उत्तर प्रदेश में 28 जिलो में,लगभग (1140 कि0मी. लम्बाई में) बहती है।
विश्व की सबसे लंबी नदी (longest river in the world) कौन सी है- नील नदी(विश्व की सबसे बड़ी)
वोटर लिस्ट में अपना नाम कौन कौन देखना चाहता है क्योकि, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा…
Indian Bank Specialist Officer post 2024: परिचय हजारो- लाखो युवा बैंकिंग क्षेत्र में एक सफल…
परिचय- SSC CPO भर्ती 2024 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा मार्च 2024 में, सरकारी…
CAA क्या है ? नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) भारत का एक कानून है जो 12…
Government exams hold a significant place in the lives of countless individuals seeking to establish…
Best Website for Current Affairs and GK for Competitive Exams? If you're preparing for competitive…