Gk topic wise

भारत में खनिज उत्पादन एवं संसाधन हिन्दीं में ।Mineral resources in India GK question and answer

भारत में खनिज उत्पादन,वाख्या-

हमारा भारत खनिज उत्पादन एवं संसाधनों से परिपूर्ण देश है, हम दुनिया के शीर्ष खनिज उत्पादकों मे गिने जाते है। भारत खनिज उद्योग बहुत विस्तृत है जिसमें धातु खनिज, अधातु खनिज, ईंधन खनिज, तेल रूपी खनिज, परमाणु खनिज(प्लेटिनम,यूरेनियम,थोरियम) और अन्य खनिज भी शामिल हैं,।

भारत में खनिज उत्पादन एवं संसाधन।Mineral resources in India

इस लेख में हम आपको, भारत के खनिज उत्पादन एवं संसाधनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, इसके साथ-साथ ऐसे सामान्य ज्ञान प्रश्नों का भी उल्लेख करेंगे जो खनिज उत्पादन से सम्बन्धित प्रतियोगी परिक्षाओं में पूछे जाते है या पूछे जायेंगे, यह प्रश्न प्रतियोगी परिक्षाओ के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।

धातु के रूप में पाये जाने वाले अयस्क-

भारत दुनिया में धातु खनिजों के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। भारत में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख धातु खनिज का विवरण इस प्रकार हैं:-

1. लौह अयस्क:– भारत दुनिया में लौह अयस्क का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में मुख्य रूप से लौह अयस्क उत्पादक राज्य ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, झारखंड और आंध्र प्रदेश हैं।

2. बॉक्साइट:– भारत दुनिया में बॉक्साइट का पांचवां सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में मुख्य रूप से बॉक्साइट उत्पादक राज्य ओडिशा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ हैं।

3.तांबा:- भारत दुनिया में तांबे का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में, मुख्य तांबा उत्पादक राज्य राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश हैं। राजस्थान का खेतडी तांबा उत्पादन के लिए जाना जाता है।

4.सीसा और जस्ता:– भारत दुनिया में सीसा और जस्ते का नौवां सबसे बड़ा उत्पादक है। मुख्य रूप से भारत में, सीसा और जस्ते के उत्पादक राज्य राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं।

5. सोना:– भारत बहुत कम मात्रा में सोने का उत्पादन करता है, लेकिन यह ज्यादातर आयात किया जाता है। प्रमुख सोना उत्पादक राज्य कर्नाटक है। इसके विपरीत भारत में सोने के आभूषणो को पहनने वाली संख्या बहुत अधिक है।

अधातु के रूप में पाये जाने वाले खनिज:

भारत में गैर-धात्विक खनिज भी प्रचुर मात्रा में हैं, और भारत में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख गैर-धात्विक खनिज का विवरण निम्न प्रकार हैं:

क) अभ्रक:- भारत दुनिया में अभ्रक का सबसे बड़ा उत्पादक है। अभ्रक के प्रमुख उत्पादक राज्य झारखंड, बिहार और राजस्थान हैं।

ख) चूना पत्थर:– भारत दुनिया में चूना पत्थर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। प्रमुख चूना पत्थर उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश हैं।

ग) जिप्सम:– भारत दुनिया में जिप्सम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। जिप्सम के प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर हैं।

घ) नमक:– भारत दुनिया में नमक का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। प्रमुख नमक उत्पादक राज्य गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु हैं।

ङ) हीरा:– भारत बहुत कम मात्रा में हीरों का उत्पादन करता है, लेकिन इसका अधिकतर आयात किया जाता है। हीरा का प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है।

ईधन के रूप में पाये जाने वाले खनिज-

भारत दुनिया में कोयले का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, और कोयला भारत में बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य ईधन माना जाता है। भारत में मुख्य रूप से कोयला उत्पादक राज्य झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल हैं।

भारत के पास तेल और प्राकृतिक गैस के भी बहुत बडे भंडार हैं।भारत के असम में डिग्बोई नामक स्थान पर सर्वप्रथम खनिज तेल का उत्पादन शुरू हुआ था। मुख्य रूप से तेल उत्पादक राज्य राजस्थान, गुजरात और असम हैं। इनसे अलग भूवैज्ञानिको को मानना है भारत की धरती के नीचे जितने ज्ञात प्राकृतिक ईधनों के भंण्डार है, उससे कहीं अधिक आज भी अज्ञात भंडार है। जिनके खोज समय- समय पर पहले भी सामने आती रही है, आगे भी आती रहेगी।

परमाणु उर्जा वाले खनिज उत्पादन-

परमाणु उर्जा वाले खनिजो का मतलब यूरेनियम, थोरियम, प्लेटिनम इत्यादि से है, ये खनिज मुख्यत दुनिया में सर्वाधिक महेंगे माने गये है। भारत के पास परमाणु खनिजों के महत्वपूर्ण भंडार हैं, जिनका उपयोग परमाणु ऊर्जा उत्पादन में किया जाता है। भारत में पाए जाने वाले प्रमुख परमाणु खनिज यूरेनियम और थोरियम हैं। भारत में मुख्य यूरेनियम उत्पादक राज्य झारखंड है, जबकि प्रमुख थोरियम उत्पादक राज्य केरल है।

अन्य खनिज उत्पादन-

भारत में लघु खनिजों का भी महत्वपूर्ण भंडार है, जिसमें भवन निर्माण के पत्थर, बजरी, रेत और मिट्टी शामिल हैं। मुख्य रूप से इन खनिजों में उत्पादक राज्य राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र हैं, इससे अलग अन्य राज्यों में भी इनका उत्पादन किया जाता है।

भारत में खनिज उत्पादन एवं संसाधन

लोकसभा एवं राज्यसभा से संम्बन्धित सभी प्रश्न-उत्तर, सभी परिक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण, हिन्दी जीके-2023। What difference Loksabha and Rajyasabha

Ashneer grover, Bharat pe founder full intro Early life, Aducation, Age, wife, Net worth, & as Shark tank India judge

दोस्तों यू तो भारत मेें खनिज उत्पादन का विषय बहुत बडा व विस्तृत है, मगर हमने आपकी आगामी परिक्षाओ के लिए जैसे(ssc, railway, UPSC, upsssc, police, Bank, etc) कुछ प्रशन- उत्तर की एक प्रश्नोत्तरी तैयार की है, ये सभी प्रशन बार-बार प्रतियोगी परिक्षाओ में पूछे जाते रहे है ओर शायद भविष्य में भी इनका महत्व परिक्षाओं के लिहाज से बना रहेगा। इस टॉपिक से प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार प्रश्न पूछे गए हैं। इसलिए दोस्तों इन्हें पढ़ें और आगे बढ़े।,

  • ✓भारतीय खनिज पदार्थों का भंडार ग्रह किसे कहते हैं- छोटा नागपुर पठार
  • ✓भारत के किस भाग में खनिज उत्पादन के सर्वाधिक भंडार है- दक्षिण-पूर्व में
  • ✓भारत में खनिज उत्पादन का सर्वाधिक संपन्न राज्य- कर्नाटक
  • ✓खनिज संसाधनों से संपन्न राज्य है राज्य है- कर्नाटक
  • ✓लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध बाबा बुदन की पहाड़ियां स्थित है – कर्नाटक में
  • ✓झारखंड में सिंहभूमि किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है- तांबा उत्पादन के लिए
  • ✓बैलाडीला की पहाड़ियां किस खनिज उत्पादन लिए प्रसिद्ध है- लौह अयस्क उत्पादन
  • ✓कर्नाटक राज्य की बाबा बुदन की पहाड़ियां किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है- लौह अयस्क
  • ✓स्वर्ण के लिए प्रसिद्ध कोलार की खाने, किस राज्य में है- कर्नाटक
  • ✓भारत में सोने की सर्वाधिक मात्रा उत्पादित करने वाला राज्य- कर्नाटक
  • ✓मुंबई हाई किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है- कच्चे तेल के लिए
  • ✓खनिज तेल मुख्यतः किस प्रकार की चट्टानों से पाया जाता हैं- अवसादी चट्टानों से
  • ✓भारत में, खनिज तेल का उत्पादन सर्वप्रथम कहां हुआ- डिगबोई
  • ✓विश्व का सर्वोत्तम किस्म का अभ्रक भारत में, कहां प्राप्त होता है- हजारीबाग
  • ✓भारत की सर्वाधिक महत्वपूर्ण यूरेनियम खान कहां है- जादूगोड़ा
  • ✓कौन सा राज्य गंधक (सल्फर) का सर्वाधिक उत्पादन करता है- महाराष्ट्र
  • ✓भारत डायनामाइट लिमिटेड केंद्र कहां स्थित है- हैदराबाद
  • ✓किस राज्य में सर्वाधिक कोयला भंडार पाए जाते हैं- झारखंड
  • ✓कुल कोयला उत्पादन में झारखंड की भागीदारी है- 40%
  • ✓किस कोयला क्षेत्र का कोयला भंडारण सर्वाधिक है- झरिया झारखंड
  • ✓पश्चिम बंगाल का रानीगंज प्रसिद्ध है- कोयला क्षेत्र के लिए
  • ✓राजस्थान की डेगाना खान किसके लिए प्रसिद्ध है- टंगस्टन उत्पादन के लिए
  • ✓किस आणविक खनिज भंडार के लिए, भारत विश्व में प्रथम स्थान रखता है-थोरियम
  • ✓भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा थोरियम भंडार है- केरल में
  • ✓पन्ना खद्दान क्षेत्र (मध्य प्रदेश) किसके लिए प्रसिद्ध है- हीरा (भारत की महत्वपूर्ण हीरा खान)
  • ✓गुजरात की मोतीपुरा खान से कौन सा पत्थर निकाला जाता है- सफेद संगमरमर
  • ✓नेपानगर (मध्य प्रदेश) प्रसिद्ध है- अखबारी कागज उत्पादन के लिए
  • ✓सर्वोत्तम श्रेणी का संगमरमर कहां से निकाला जाता है- मकराना (राजस्थान)
  • ✓विश्व विख्यात ताजमहल का संगमरमर पत्थर कहां से लाया गया था- मकराना
  • ✓भारत में सर्वाधिक लोहा उत्पादन करने वाला राज्य- छत्तीसगढ़
  • ✓छत्तीसगढ़, कोरबा की खाने किसके लिए प्रसिद्ध है- एलुमिनियम उत्पादन के लिए
  • ✓कोडरमा खनिज भंडार किसके लिए प्रसिद्ध है- अभ्रक
  • ✓अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है- प्रथम
  • ✓अभ्रक का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य- 1.आंध्र प्रदेश, व 2.राजस्थान
  • ✓बॉक्साइट खनिज उत्पादन में सबसे बडा राज्य- उड़ीसा
  • ✓जिप्सम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य- राजस्थान
  • ✓मैगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य- मध्य प्रदेश
  • ✓सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य- राजस्थान
  • ✓पेट्रो रसायन उद्योग में प्रथम राज्य- गुजरात
  • ✓भारत का प्रथम सीमेंट संयंत्र स्थापित हुआ- चेन्नई (1904, में)
  • ✓भारत में अधिकांश लोह अयस्क किस प्रकार का पाया जाता है- हेमेटाइट
  • ✓सबसे बड़ा लिग्नाइट खनिज उत्पादक राज्य- तमिल नाडु
  • ✓भूरा कोयला किसे कहा जाता है- लिग्नाइट को

Gk question and answer- इन्हें भी जाने

100 easy general knowledge questions and answers for all government & competitive exam

महत्वपूर्ण जीके क्वेश्चन, सभी प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए उपयोगी-2023

पंचायती राज व्यवस्था सम्पूर्ण विवरण।Panchayati Raj System, Hindi GK question and answer-2023

  • सिंदरी (झारखंड), उर्वरक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • गुजरात की मोतीपुरा खान सफेद संगमरमर के लिए प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान का मकराना भी सफेद संगमरमर के लिए प्रसिद्ध है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के लिए भी सफेद संगमरमर य से लाया गया था।
  • राजस्थान का खेतड़ी स्थान तांबा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • घाटशिला भी तांबा खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • झारखंड का कोडरमा अभ्रक खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • झारखंड की जादूगोड़ा खाने, यूरेनियम खनन के लिए प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान का डौगाना क्षेत्र टंगस्टन के लिए प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान का जावर क्षेत्र चांदी खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • राजस्थान का बाड़मेर
  • मुंबई हाई, महाराष्ट्र तेल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • बांकू, मध्यप्रदेश खनिज तेल के लिए प्रसिद्ध है।
  • अंकलेश्वर गुजरात पेट्रोलियम उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • गुजरात का कलोल, कोईली जामनगर, गांधीनगर, तेल शोधक कारखानों के लिए प्रसिद्ध है।
  • गुजरात का गंधार स्थान, बिजली संयंत्र के लिए प्रसिद्ध है।
  • मोरान, असम तेल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • डिगबोई, असम भी तेल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहां सर्वप्रथम पेट्रोल की खोज हुई थी, भारत में।
  • असम की सूरमा घाटी, भी तेल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है
  • आंध्र प्रदेश का नंदपुर जिला गोल्ड के लिए प्रसिद्ध है।
  • पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोयला खदानें, कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • मध्य प्रदेश की पन्ना में बांदा खाने, डायमंड उत्पादन के लिए जानी जाती हैं।
  • छत्तीसगढ़ की बेड़ाडिला खद्दान, लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है।
  • कर्नाटक की बाब-बुदन पहाड़ियां भी लोएस के लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है।
  • केरल के समुद्री तट मोनाजाइट बालू के लिए प्रसिद्ध है। मोनाजाइट बालू का उपयोग नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन में किया जाता है क्योंकि इसमें यूरेनियम की मात्रा पाई जाती है।

Bharat ki Maharatna company 2023 । भारत की महारत्न कंपनियों की सूची 2023

Rohit kumar

Recent Posts

महावीर स्वामी एवं जैन धर्म की सभी जानकारी। Jain Dharm Mcq gk question

जैन धर्म-परिचय(jain Dharm Intro)- जैन धर्म(Jain Dharm) एक प्राचीन भारतीय धर्म है जो अहिंसा, करुणा…

1 month ago

भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय ।Bharat ke governor general, Hindi GK question answer, triks and tips-2025

दोस्तों यूं तो, भारतीय गवर्नर जनरल एवं वायसराय (Indian governor general) के ऊपर हजारों क्वेश्चन…

2 months ago

UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025: पूरी तैयारी गाइड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 का आधिकारिक…

3 months ago

From where I can start to improve my GK in 2025

परिचय- सामान्य ज्ञान (GK) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का एक अभिन्न अंग है, जो उम्मीदवार की…

3 months ago

सौरमंडल के ग्रह एवं संबंधित सामान्य ज्ञान । Solar system in hindi full information- 2025

सौरमंडल क्या है (what is Solar system in hindi)- Solar system in hindi (solar system…

3 months ago

Government Driver Gk questions answer।Delhi police Driver & all armed forces all Driver job-2025

दोस्तो, आज हम आपके लिए विभिन्न सरकारी विभागो में निकलने वाली Driver job तथा उसमे…

3 months ago